पेशी के लिए लाए गए हत्या के आरोपी की बिहार में कोर्ट परिसर में गोली मारकर की गई हत्या
सहरसा (बिहार) में मंगलवार को पेशी के लिए लाए गए हत्या के आरोपी कैदी की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि पेशी के बाद कैदी को ले जाने के दौरान 3 बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एसपी लिपि सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।