पैकेट पर सभी दुर्लभ साइड इफेक्ट्स का खुलासा किया था: कोविशील्ड विवाद के बीच सीरम इंस्टिट्यूट
एस्ट्राज़ेनेका द्वारा अपनी कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड को दुनियाभर से वापस लेने की शुरुआत के बाद भारत में कोविशील्ड बनाने वाली सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कहा है, "2021 से ही...हमने पैकेजिंग इन्सर्ट में टीटीएस सहित सभी दुर्लभ...साइड इफेक्ट्स का खुलासा किया है।" एसआईआई ने कहा, "हम मौजूदा चिंताओं को समझते हैं...पारदर्शिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करना ज़रूरी है।"