पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर पत्रकार नविका कुमार के खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज हुआ केस: रिपोर्ट
न्यूज़लॉन्ड्री के मुताबिक, एक मौलवी की शिकायत पर टाइम्स नाउ की ऐंकर नविका कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा रखने के आरोप में परभणी (महाराष्ट्र) में एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने उनके शो में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। चैनल ने टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था।