पैगंबर पर नुपुर की टिप्पणी को लेकर राजस्थान में बीजेपी पार्षद ने पार्टी से दिया इस्तीफा
बीजेपी से निलंबित पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के विरोध में राजस्थान में कोटा नगर निगम दक्षिण से तबस्सुम मिर्ज़ा नामक बीजेपी की नगर पार्षद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मिर्ज़ा ने कहा, "अब मेरी चेतना जाग गई है और मैं अब पार्टी में काम करना जारी नहीं रख सकती।"