पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में आईं नुपुर शर्मा को मिला हथियार रखने का लाइसेंस
पैगंबर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में आईं बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया है। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए नुपुर को हथियार रखने का लाइसेंस जारी किया है। गौरतलब है, कथित टिप्पणी के बाद नुपुर को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।