पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने नवीन जिंदल को भेजा समन
ठाणे (महाराष्ट्र) की भिवंडी सिटी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ 'विवादास्पद' टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी से निष्कासित नवीन कुमार जिंदल को एक समन भेजा है। जिंदल को 15 जून को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। दरअसल, पुलिस ने जिंदल के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया था।