पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर बीजेपी की नूपुर शर्मा पर हैदराबाद में भी दर्ज केस

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर हैदराबाद (तेलंगाना) में एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, नूपुर ने इस्लाम धर्म के खिलाफ झूठे व अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए। मामले में नूपुर के खिलाफ दर्ज यह तीसरा केस है।

Load More