पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ जामा मस्जिद पर हुए प्रदर्शन को लेकर 2 लोग हुए अरेस्ट
बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद पर हुए प्रदर्शन मामले में पुलिस ने 2-लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए (धर्म के आधार पर नफरत फैलाने) के तहत केस दर्ज हुआ है।