पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व बीजेपी नेताओं के बयान को लेकर भारत के कई शहरों में हुए विरोध प्रदर्शन
पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व बीजेपी नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के दिए बयान को लेकर शुक्रवार को दिल्ली और देश के कई अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। लखनऊ, सहारनपुर, मुरादाबाद और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन और पथराव की खबर है। कोलकाता, लुधियाना, हैदराबाद, श्रीनगर और रांची में भी विरोध प्रदर्शन हुए।