पैगंबर मोहम्मद पर पोस्ट को लेकर विवाद के बाद एनआईटी श्रीनगर में शीतकालीन अवकाश घोषित

पैगंबर मोहम्मद पर एक छात्र के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद के बाद श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने गुरुवार से शीतकालीन अवकाश की घोषणा की और छात्र-छात्राओं को हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए। संस्थान के रजिस्ट्रार ने कहा कि शीतकालीन छुट्टियां केवल 10-दिन पहले की गईं और छात्रों को इससे कोई शैक्षणिक नुकसान नहीं होगा।

Load More