पैगंबर विवाद को लेकर महाराष्ट्र में 117 स्थानों पर हुए प्रदर्शन, 10 एफआईआर हुई दर्ज: पुलिस
महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व बीजेपी नेताओं की टिप्पणी को लेकर राज्यभर में 117 स्थानों पर प्रदर्शन हुए। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में सोलापुर में लगभग 7000-7500, नवी मुंबई में 2000, नंदुरबार में 1500-2000, औरंगाबाद और परभणी में 700-800 लोग एकत्रित हुए। बकौल पुलिस, मामले में अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज हुई है।