पैट कमिंस का मज़ाक उड़ाने के लिए आरसीबी फैन ने किया 'साइलेंस' जेस्चर, तस्वीर हुई वायरल
आईपीएल 2024 में गुरुवार को एसआरएच-आरसीबी मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद आरसीबी के एक फैन ने 'साइलेंस' जेस्चर करते हुए एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस का मज़ाक उड़ाया जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। दरअसल, कमिंस ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल से पहले कहा था कि लाखों दर्शकों को चुप कराने से ज़्यादा संतोषजनक कुछ नहीं है।