पैट कमिंस कूल्हे की चोट के चलते आईपीएल 2022 के बाकी मैचों से हुए बाहर
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस कूल्हे की चोट के कारण आईपीएल 2022 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2022 में कमिंस ने अब तक 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। इस सीज़न मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कमिंस ने सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक (14-गेंद) के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।