पैट कमिंस को चुना गया 'विज़डन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड'
खेल पत्रिका 'विज़डन' ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 'विज़डन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड' चुना। कमिंस ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (जून) और छठी बार आईसीसी वनडे विश्व कप (नवंबर) जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि 2012 के बाद कमिंस यह सम्मान पाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।