पैट कमिंस ने स्कूली बच्चों के साथ हैदराबाद में खेला गली क्रिकेट
एसआरएच के आईपीएल-2024 के प्लेऑफ्स में पहुंचने के बाद कप्तान पैट कमिंस ने हैदराबाद में स्कूली बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेला है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि कमिंस बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और बच्चे खड़े होकर उन्हें देख रहे हैं। एसआरएच आईपीएल-2024 में प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है।