पैट कमिंस व ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय टीम का अपमान करने वाले इंस्टाग्राम पोस्ट को किया लाइक
वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय टीम का अपमान करने वाले एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करते हुए हंसने वाला इमोजी कमेंट किया है। इस पोस्ट में भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड के बच्चों के रूप में दिखाया गया है।