पैड के इम्पैक्ट के करीब गेंद गिर रही हो तो ज़्यादा गलतियां होती हैं?: हॉक-आई को लेकर आकाश
क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने डब्ल्यूपीएल 2024 के एक मैच में हॉक-आई की गड़बड़ी से गेंद की अलग दिशा दिखाए जाने को लेकर कहा है, "गेंद लेग स्पिन थी लेकिन हॉक-आई ने उसे सीधी गेंद/गुगली की तरह समझ लिया।" उन्होंने कहा, "क्या पैड्स के इम्पैक्ट के बेहद करीब गेंद गिर रही हो तो ज़्यादा गलतियां होती हैं?"