पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर मुंबई में महिला के साथ हुई ₹1.24 लाख की ठगी
पैन कार्ड अपडेट करने के लिए मिले मेसेज को क्लिक करने पर मुंबई की 37-वर्षीय महिला के साथ ₹1.24 लाख की ठगी हो गई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के मेसेज को क्लिक करने पर मिले वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को एंटर करते ही उन्हें 3 और ओटीपी मिले। बकौल पुलिस, बाकी के ओटीपी एंटर करते ही अकाउंट से पैसे निकल गए।