पैन को आधार से लिंक नहीं करने के क्या परिणाम होंगे?
पैन को आधार से लिंक करने की समयसीमा 30 जून 2023 तक बढ़ाई गई है। बकौल सरकार, निर्धारित समयसीमा तक ऐसा नहीं करने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा और ऐसे पैन के लिए रिफंड नहीं मिलेगा। वहीं, पैन के निष्क्रिय रहने के दौरान रिफंड पर ब्याज नहीं मिलेगा और टीडीएस व टीसीएस की अधिक दर लागू की जाएगी।