पैर की चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से बाहर हुए दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस
दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ दाएं पैर में चोट लगने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से बाहर हो गए हैं। 19 वर्षीय कार्लोस ने ट्वीट किया, "मुझे अभ्यास के दौरान चोट लग गया। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर काफी मेहनत की है लेकिन दुर्भाग्य से अब नहीं खेल पाऊंगा।"