पैर को 171.4 डिग्री पीछे घुमाकर अमेरिकी महिला ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया है कि अमेरिका की 32-वर्षीय केल्सी ग्रब ने पैर को 171.4 डिग्री पीछे घुमाकर सर्वाधिक फुट रोटेशन (महिला) का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। केल्सी ने बताया कि पैर को पीछे घुमाने से उसे आमतौर पर दर्द नहीं होता लेकिन कभी-कभी घुटने में दर्द महसूस होता है। केल्सी ने कहा, "मैंने कभी इसकी ट्रेनिंग नहीं ली।"