पैसे मिलाकर ₹250 का टिकट खरीदने वाली 11 महिलाओं ने केरल में जीती ₹10 करोड़ की लॉटरी
केरल में घर-घर जाकर नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा उठाने वाली 11 महिला सफाईकर्मियों ने ₹10 करोड़ की लॉटरी जीती है। इनमें से 9 महिलाओं ने ₹25-₹25 जबकि बाकी ने ₹12.5-₹12.5 मिलाकर ₹250 का लॉटरी टिकट खरीदा था। लॉटरी जीतने वाली एक महिला ने कहा, "मैं अब भी शॉक में हूं। हमने कई लोगों से पूछा क्योंकि विश्वास ही नहीं हो रहा था।"