पैसों की ज़रूरत के चलते एक बार बियर प्रोडक्ट का विज्ञापन किया था, फिर कभी नहीं किया: सोनाली
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने 'फिल्मफेयर' से कहा है कि उन्होंने अपने जीवन में केवल एक बार बियर प्रोडक्ट से जुड़ा एक छोटा विज्ञापन किया था क्योंकि उन्हें पैसों की ज़रूरत थी। उन्होंने कहा, "उसके बाद से धूम्रपान, तंबाकू और ऐसे दूसरे उत्पादों के विज्ञापन कभी नहीं किए। राजनीतिक रैलियां या वैसा कुछ नहीं करती...यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया था।"