पैसों की ज़रूरत थी इसलिए 'दौड़' में राम गोपाल वर्मा से रोल मांगा था: मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने पैसों की ज़रूरत के चलते फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) से 'दौड़' में रोल मांगा था। उन्होंने कहा, "आरजीवी ने मुझे दूसरी फिल्म (सत्या) में लीड रोल देने की पेशकश की थी। मैंने उनसे कहा, 'सर वो जब होगा तब होगा। मुझे ये करने दीजिए, पैसे की ज़रूरत है'।"