पैसों के पीछे भागना होता तो साल में 4-5 पंजाबी फिल्में व मैरिज शो करता: दिलजीत
गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि वह कभी पैसों के पीछे नहीं भागते हैं। उन्होंने कहा, "अगर पैसों की परवाह की होती तो ज़्यादा फिल्में करता, अधिक मैरिज शोज़ और 4-5 पंजाबी फिल्में हर साल करता। बचपन से ही फेमस होना चाहता था (लेकिन) प्रसिद्धि की कोई सीमा नहीं होती।" बकौल दिलजीत, वह केवल अच्छा काम करना चाहते हैं।