पैसों के लिए 'दोस्ताना 2' नहीं छोड़ी थी, स्क्रिप्ट का लालची हूं पैसों का नहीं: कार्तिक
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर की 'दोस्ताना 2' को पैसों के चलते छोड़ा है। उन्होंने कहा, "मैंने कोई फिल्म पैसों के चलते नहीं छोड़ी। केवल स्क्रिप्ट का लालची हूं, पैसों का नहीं।" बकौल कार्तिक, स्क्रिप्ट में आए बदलाव के चलते वह फिल्म से बाहर हुए।