पॉकेट मनी के लिए एसटीडी बूथ में काम किया, कपड़े की फैक्ट्री में काम कर चुका हूं: कपिल शर्मा

कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने 'आज तक' से कहा है कि उन्होंने पॉकेट मनी के लिए कई छोटी-छोटी नौकरियां की हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कोका-कोला में काम किया है। एसटीडी-पीसीओ (बूथ) और कपड़े की फैक्ट्री में भी काम किया है। मुझे खुद के पैसे कमाना अच्छा लगता था।" बकौल कपिल, उन्होंने ₹1,400-₹1,500 कमाकर अपने लिए कैसेट वाला म्यूज़िक प्लेयर खरीदा था।

Load More