पॉक्सो कानून में सहमति की उम्र पर पुनर्विचार करें: विधि आयोग से कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने भारत के विधि आयोग को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में सहमति की आयु पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा, "16 साल और उससे अधिक की लड़की द्वारा भी सहमति के पहलू पर भी विचार करना होगा।" बकौल हाईकोर्ट, छात्र-छात्राओं को पॉक्सो ऐक्ट के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।