पॉन्टिंग ने कमेंट्री के दौरान की दक्षिण अफ्रीका के यानसन के डिसमिसल की सटीक भविष्यवाणी
दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन शनिवार को कमेंट्री के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन के विकेट को लेकर सटीक भविष्यवाणी की। नेथन लायन के ओवर के दौरान पॉन्टिंग की भविष्यवाणी के बाद अगली ही गेंद पर यानसन कैच आउट हो गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।