पॉपस्टार रिहाना ने भारत से वापस जाने से पहले एयरपोर्ट पर महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गले

पॉपस्टार रिहाना ने भारत से वापस जाने से पहले जामनगर एयरपोर्ट (गुजरात) पर महिला पुलिसकर्मियों को गले लगाया जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में परफॉर्म किया था। उन्होंने फोटोग्राफर्स के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रिहाना ने वापस जाते हुए कहा, "शो बढ़िया था...फिर से भारत वापस आना चाहूंगी।"

Load More