पॉर्न तस्वीरों पर महिला उपभोक्ताओं की फोटो लगाकर उन्हें परेशान करते हैं लोन ऐप्स: चिन्मयी
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने अभिनेत्री रश्मिका मंदणा का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद उनका समर्थन किया है। चिन्मयी ने 'X' पर लिखा, "ऐसे देश में जहां हर दिन महिलाओं का शरीरिक शोषण किया जाता है, डीपफेक अगला हथियार बनने जा रहा है। लोन ऐप्स पॉर्न फोटोज़ पर महिला उपभोक्ताओं की तस्वीर फोटोशॉप कर उन्हें परेशान करते हैं।"