पॉर्न फिल्में बनाने व ऐप पर लाइव स्ट्रीम करने को लेकर मुंबई में 2 ऐक्ट्रेस हुईं गिरफ्तार
मुंबई में 20 व 34 वर्ष की 2 ऐक्ट्रेस व एक ऐक्टर (27) को पॉर्न फिल्में बनाने और सब्सक्रिप्शन वाले ऐप पर उन्हें लाइव स्ट्रीम करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, ऐप पर महिलाओं संग ऑडियो व वीडियो कॉल की सर्विस भी दी जा रही थी। ऐप यूज़र्स से रजिस्ट्रेशन के लिए ₹7,500 लिए गए थे।