पॉर्नोग्राफी केस को लेकर शिल्पा शेट्टी के पति राज के वकील ने की फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग
2021 के पॉर्नोग्राफी मामले को लेकर बिज़नेसमैन व शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पटेल ने फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की है। प्रशांत ने कहा, "कुंद्रा को झूठे केस में फंसाया गया है...इस केस को शुरू हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन ऐसा लगता है कि अभियोजन पक्ष मुकदमे में देरी करना चाहता है।"