पॉल वल्थाटी की बहन व भांजे की मुंबई में इमारत में आग लगने से हुई मौत, परिवार से मिलने आए थे

पूर्व आईपीएल क्रिकेटर पॉल वल्थाटी की 45-वर्षीय बहन ग्लोरी वल्थाटी और 8-वर्षीय भांजा जोशुआ जेम्स रॉबर्ट की सोमवार को कांदिवली (मुंबई) में 8 मंज़िला आवासीय इमारत में आग लगने से मौत हो गई। वल्थाटी की बहन व भांजा स्कॉटलैंड में रहते थे और अपने परिवार से मिलने भारत आए थे। वल्थाटी का परिवार इमारत की चौथी मंज़िल पर रहता है।

Load More