पोखरा विमान हादसे के बाद नेपाल सरकार ने की 1 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
नेपाल सरकार ने रविवार को पोखरा में हुए विमान हादसे के बाद 1 दिन (16 जनवरी) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। वहीं, सरकार ने हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमिटी का गठन किया है। येती एयरलाइन्स के इस विमान में 5 भारतीय नागरिक समेत 72 लोग सवार थे और अब तक 44 शव बरामद हुए हैं।