पोज़ देते समय इंडोनेशिया में 250 फीट की ऊंचाई से ज्वालामुखी में गिरी महिला, हुई मौत
इंडोनेशिया में तस्वीर के लिए पोज़ देते समय एक 31-वर्षीय चीनी महिला की 250 फीट की ऊंचाई से ज्वालामुखी में गिरने से मौत हो गई है। वह अपने पति के साथ टूर पर थी। टूर गाइड ने अधिकारियों को बताया कि उसने कपल को जोखिम वाले पॉइंट्स को लेकर बार-बार चेतावनी दी थी लेकिन महिला पीछे की ओर जाती रही।