पोडियम पर यूक्रेनी जिमनास्ट के बगल में खड़े रूसी जिमनास्ट की छाती पर दिखा युद्ध प्रतीक 'Z'
रूसी जिमनास्ट इवान कुलियाक ने कतर के दोहा में एक प्रतियोगिता के बाद पोडियम पर यूक्रेनी प्रतिद्वंद्वी इलिया कोवतुन के बगल में खड़े होने के दौरान अपनी छाती पर रूस का युद्ध प्रतीक 'Z' लगाया हुआ था। प्रतियोगिता में कुलियाक ने कांस्य जबकि कोवतुन ने स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है, यूक्रेन में रूसी सैन्य वाहनों पर 'Z' चिह्न दिखा था।