पोते इब्राहिम के जन्म के बाद अमृता को अपनी शादी के इयररिंग्स दिए थे: शर्मिला टैगोर
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बताया है कि उन्होंने पोते इब्राहिम अली खान के जन्म के बाद ऐक्ट्रेस अमृता सिंह को अपनी शादी के इयररिंग्स दिए थे। शर्मिला ने कहा कि उन्होंने अमृता को ये इयररिंग्स इब्राहिम की पत्नी को देने को कहा था लेकिन उन्हें अभिनेत्री सारा अली खान ने ले लिया। अमृता, सैफ अली खान की पहली पत्नी हैं।