'पोन्नियिन...' का मुकाबला नहीं कर सकते: रिलीज़ क्लैश होने पर 'विक्रम वेधा' के निर्देशक
फिल्म 'विक्रम वेधा' के निर्देशक पुष्कर ने फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के साथ अपनी फिल्म की रिलीज़ क्लैश होने पर कहा है, "वह एक क्लासिक टेक्स्ट है...वह चोल साम्राज्य की कहानी है...आप उसका मुकाबला नहीं कर सकते हैं।" पुष्कर ने आगे कहा, "उम्मीद करते हैं कि लोग दोनों फिल्मों को देखने जाएंगे। मैं खुद इस फिल्म (पोन्नियिन सेल्वन) को देखने जाऊंगा।"