'पोन्नियिन सेल्वन' की प्रोड्यूसर कंपनी के चेन्नई स्थित ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 और पोन्नियिन सेल्वन-2 की निर्माता लायका प्रोडक्शन्स के चेन्नई स्थित करीब 8 ठिकानों पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट्स, प्रोडक्शन हाउस पर कथित मनी लॉन्डरिंग की शिकायत के आधार पर यह छापेमारी की गई। मामले में प्रोडक्शन हाउस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।