पोप फ्रांसिस ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर जताया शोक
पोप फ्रांसिस ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर शोक जताया है। पोप फ्रांसिस ने ट्वीट किया, "भारत में दो दिन पहले हुई रेल दुर्घटना के सभी पीड़ितों के लिए साथ मिलकर प्रार्थना करें। मेरी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं।" गौरतलब है कि इस हादसे में कम-से-कम 275 लोगों की मौत हुई है।