पोर्शा से 2 लोगों की जान लेने के नाबालिग आरोपी पर नशे में गाड़ी चलाने का केस दर्ज
पुणे (महाराष्ट्र) में पोर्शा कार से बाइक को टक्कर मारकर इंजीनियर कपल की जान लेने वाले 17 वर्षीय लड़के पर नशे में गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है, इससे पहले पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने हादसे से पहले 40% अल्कोहल वाली वोडका पी थी। इस दौरान आरोपी ने पब में ₹48,000 खर्च किए थे।