पोर्शा हादसे के आरोपी का ब्लड सैंपल बदलवाने वाले डॉक्टर को उसके पिता ने की थीं 14 कॉल
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुणे के पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल बदलवाने के आरोपी डॉक्टर अजय तावड़े को आरोपी के बिल्डर पिता ने 2 घंटे में 14 कॉल्स की थीं। पुलिस को आशंका है कि दोनों के बीच सैंपल बदले जाने पर बात हुई थी क्योंकि ये कॉल्स सैंपल लिए जाने से पहले की गई थीं।