पोलिंग बूथ पर किसी ने मेरे नाम पर पहले ही वोट डाल दिया: पुणे कांग्रेस प्रमुख
पुणे (महाराष्ट्र) के कांग्रेस प्रमुख अरविंद शिंदे ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में रास्ता पेठ इलाके के एक मतदान केंद्र पर उनके पहुंचने से पहले ही किसी ने उनके नाम पर मतदान कर दिया। उन्होंने कहा, "पीठासीन अधिकारी से आपत्ति जताने के बाद मुझे 'टेंडर वोट' प्रक्रिया के ज़रिए मतदान करने की अनुमति दी गई।"