पोशाक और आभूषणों के साथ रामलला की मूर्ति की तस्वीर आई सामने
राम मंदिर (अयोध्या) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पोशाक और आभूषणों के साथ रामलला की मूर्ति की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। 1.5 टन वज़न की इस मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था। गौरतलब है, 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और समारोह में कई वीवीआईपी शामिल होंगे।