पोस्ट करते समय काफी डरी हुई थी: मायोसाइटिस से पीड़ित होने का खुलासा करने को लेकर समांथा
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में मायोसाइटिस से पीड़ित होने का खुलासा किया था। इसे लेकर उन्होंने कहा, "वह पोस्ट करते समय मैं बहुत डरी हुई थी...पता नहीं था कि...किसी ने कुछ गलत कहा तो उसे झेल पाऊंगी या नहीं।" उन्होंने कहा, "मैंने लोगों से अपने जीवन का ग्लैमरस हिस्सा शेयर किया है...तो नॉन-ग्लैमरस हिस्सा भी दिखाना चाहिए।"