पोस्टमॉर्टम में मारपीट के निशान नहीं मिले, बाएं जबड़े पर चोट थी: चंदौली केस पर यूपी पुलिस
बकौल पुलिस, चंदौली (उत्तर प्रदेश) में गैंगस्टर कन्हैया यादव के घर पर रेड के बाद मृत मिली उसकी बेटी निशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके गले पर खरोंच और बाएं जबड़े पर 'मामूली चोट' मिली है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा, "इसके अलावा (मारपीट से) बाहरी या अंदरूनी अंगों पर चोट नहीं लगी। मौत का कारण...अभी नहीं बताया गया है।"