प्रक्रिया शुरू कर दी है: प्रज्वल का पासपोर्ट ज़ब्त करने के सवाल पर एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'एएनआई' से हुई बातचीत में जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना के 'पासपोर्ट ज़ब्त करने' के सवाल पर कहा है, "हमने इस पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।" उन्होंने कहा, "कर्नाटक सरकार ने 21 मई को विदेश मंत्रालय से इसका अनुरोध किया था और 23 मई को हमने कार्रवाई शुरू कर दी थी।"