प्रज्ञा ने जिस लड़की को दिखाई थी 'द केरल स्टोरी', उसने मुस्लिम प्रेमी संग भागकर की शादी
भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक हिंदू लड़की ने हाल ही में अपनी शादी की तारीख से पहले यूसुफ नामक प्रेमी संग भागकर शादी कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कुछ दिन पहले छात्रा को यूसुफ से दूर रहने की सलाह देकर फिल्म 'द केरल स्टोरी' दिखाई थी। छात्रा के परिवार के अनुसार, उसे बहलाया-फुसलाया गया है।