प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए कर्नाटक सरकार ने पीएम को फिर लिखा पत्र
सेक्स स्कैंडल में फंसे हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का डिप्लोमैटिक (राजनयिक) पासपोर्ट रद्द करने की मांग को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सिद्धारमैया ने पत्र में लिखा है कि विदेश गए प्रज्वल रेवन्ना की वापसी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और ठोस कार्रवाई की जाए।